MP Police Bharti 2026: 2026 में मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी और विशेष रूप से पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग के अंतर्गत 9,662 पदों पर नई पुलिस भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा किया जाएगा।

दोस्तों यदि आप भी मध्य प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती में पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे ।


📌 MP Police Vacancy 2026: पदों का पूरा विवरण (Post Details)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत 9,662 पदों को अलग अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

पद का नाम (Post Name) कुल पद
आरक्षक जीडी (Constable GD) 7,500
आरक्षक चालक (Constable Driver) 1,000
सहायक उपनिरीक्षक (ASI - AM) 520
उपनिरीक्षक जिला बल (SI - District Force) 312
शीघ्रलेखक सूबेदार (Steno Subedar) 135
सूबेदार (Subedar) 81
उपनिरीक्षक (SI - SAF) 69
अन्य उपनिरीक्षक पद 45
कुल पद 9,662

🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • आरक्षक (Constable GD): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास)।
  • आरक्षक चालक (Driver): 10वीं पास के साथ वैध HMV Driving Licence आवश्यक।
  • सब-इंस्पेक्टर (SI): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)।

⏳ आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए लगभग 33–36 वर्ष (प्रचलित नियमों के अनुसार)।
  • SC/ST/OBC एवं महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार 5 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।

🏃 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा (CBT)
    कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT)
    दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक जैसे शारीरिक परीक्षण होंगे।
  3. दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट
    अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

📚 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern for Constable)

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • Negative Marking: नहीं
  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान: 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि: 30 अंक
  • विज्ञान एवं सरल अंकगणित: 30 अंक

🌐 आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग द्वारा प्रस्ताव MPESB को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही esb.mp.gov.in पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दोस्तों अगर आपका भी सपना मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी करने पाने का हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बहुत ही शानदार अवसर है। अतः आप अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने पर हम आपको अगले पोस्ट मे बताएंगे।

🔔 Latest Updates: MP Police Recruitment 2026 से जुड़ी हर नई जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग Get Good Tools को फॉलो करें।