SSC द्वारा रोके गए (Withheld) उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस किया जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

SSC GD Withheld Candidates Latest Update 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2025 के परिणामों को लेकर एक नया Notice (Corrigendum) जारी किया है। यह नोटिस उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिनका रिजल्ट 15 जनवरी 2026 को घोषित अंतिम परिणाम में रोक दिया गया था।

SSC GD Result 2026 Withheld Candidates Update
विभाग का नाम कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम Constable (GD) in CAPFs, SSF, NCB and Rifleman (GD)
रिजल्ट की तारीख 15 जनवरी 2026
नोटिस का विषय Withheld (रोके गए) उम्मीदवारों का अपडेट
नोडल एजेंसी CRPF
नोटिस में क्या कहा गया है?
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के परिणाम "Withheld" श्रेणी में रखे गए थे, उनकी जानकारी और दस्तावेज़ अब नोडल फोर्स (CRPF) को भेज दिए गए हैं।
सीलबंद लिफाफा: रोके गए उम्मीदवारों का पूरा डेटा सीलबंद लिफाफे में CRPF को सौंप दिया गया है।

वेरिफिकेशन प्रक्रिया: अब इन उम्मीदवारों के क्रेडेंशियल्स और दस्तावेजों की जाँच CRPF द्वारा की जाएगी।

अंतिम निर्णय: जाँच पूरी होने के बाद, CRPF ही इन उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट घोषित करने के लिए जिम्मेदार होगी।

यदि आपका रोल नंबर भी "Withheld" लिस्ट में था, तो हमारी ओर से आपको सलाह दी जाती है कि:
 समय-समय पर ssc.gov.in और CRPF की Official वेबसाइट चेक करते रहें और धैर्य रखें वेरिफिकेशन प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए किसी भी अनाधिकारिक अफवाह पर ध्यान न दें।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in