SSC CGL vs SSC CHSL 2026: कौन बेहतर है? Salary, Post, Difficulty और Career Comparison

दोस्तों आप सभी जानते हैं कि SSC CGL और SSC CHSL दोनों परिक्षाएं भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में शामिल हैं। लेकिन अक्सर छात्र confuse रहते हैं कि कौन सा exam उनके लिए बेहतर है। क्या CHSL आसान है? क्या CGL ज्यादा power देता है? इस लेख में हम SSC CGL और SSC CHSL का पूरा comparison करेंगे ताकि आप सही निर्णय ले सकें।


SSC CGL vs SSC CHSL: Basic Comparison

Feature SSC CGL SSC CHSL
Eligibility Graduation Pass 12th Pass
Popular Posts Income Tax Inspector, ASO, Excise Inspector, Auditor LDC, JSA, Data Entry Operator
Starting Salary ₹45,000 – ₹85,000 ₹30,000 – ₹45,000
Pay Level Level 4 – Level 8 Level 2 – Level 5
Work Profile Officer level, Investigation, Audit Clerical, Data entry, Office work
Promotion Fast promotion, Gazetted officer chance Slow promotion

क्या SSC CHSL आसान है?

कई छात्र सोचते हैं कि CHSL आसान है क्योंकि यह 12वीं स्तर की परीक्षा है। लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।

CHSL अक्सर CGL से ज्यादा competitive हो जाता है क्योंकि सभी CGL aspirants भी CHSL form भरते हैं। Vacancy कम होने से cut-off अधिक जाता है।

CHSL में सामान्यतः 3000–5000 vacancy होती है जबकि CGL में 15000+ vacancy हो सकती है। इसी कारण CHSL cut-off कई बार CGL से ज्यादा हो जाता है।


Career Growth Comparison

SSC CGL Career

  • Officer या Inspector post से शुरुआत
  • Ministry या Investigation department में काम
  • Income Tax, CBI, ED जैसी departments में मौका
  • Promotion fast
  • Gazetted officer बनने का मौका

SSC CHSL Career

  • Clerk या data entry job
  • Office file work
  • Promotion धीमा
  • Officer बनने में 10–15 साल
अगर long-term career और power चाहते हैं तो SSC CGL बेहतर विकल्प है।

Syllabus Comparison

SSC CGL और CHSL का Tier 1 syllabus लगभग समान होता है:

  • Maths
  • English
  • Reasoning
  • General Awareness

अगर आप CGL level की तैयारी करते हैं तो CHSL अपने आप आसान हो जाता है।


कौन सा Exam चुनें?

SSC CHSL चुनें अगर:

  • आप अभी 12वीं पास हैं
  • Graduation पूरी नहीं हुई
  • जल्दी job चाहिए
  • Family financial pressure है

SSC CGL चुनें अगर:

  • आप graduate हैं
  • Officer level job चाहते हैं
  • High salary और promotion चाहते हैं
  • Long-term career growth चाहिए
Graduate होने के बाद CHSL की तैयारी करना potential waste माना जाता है। CGL की तैयारी करें, CHSL backup के रूप में दे सकते हैं।

Final Conclusion

SSC CGL और SSC CHSL दोनों ही शानदार सरकारी परीक्षाएँ हैं। लेकिन अगर आपके पास graduation degree है तो SSC CGL बेहतर return on investment देता है। इसमें salary, power, promotion और career growth सभी ज्यादा बेहतर हैं।